कैंसर की 4 दवाएं जांच में पायी गई नकली

fake cancer drug: लोनी के ट्रोनिका सिटी में नवंबर महीने में पकड़ी गई कैंसर की दवाएं अब जांच (fake cancer drug) में नकली पायी गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद औषधि विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। जो दवाएं जांच में नकली पायी गई हैं उनमें से तीन दवाओं का उत्पादन बंग्लादेश और एक दवा का उत्पादन कोलंबो में हुआ है ऐसा दर्शाया गया था।

पिछले साल हुई थी छापेमारी (fake cancer drug) 

पिछले साल नवंबर महीने में लोनी के ट्रोनिका सिटी में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने नकली दवाओं की फैक्ट्री पर छापा मारा था। छापेमारी करते हुए पुलिस ने आठ करोड़ रुपए की दवाएं बरामद की थी। इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। गाजियाबाद और नोएडा ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने 14 दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। इन दवाओं की जांच लखनऊ लैब में हुई थी जिनमें चार दवाईयां नकली पायी गई। 

इब्रूटीनिब कैपस्यूल बांग्लादेश और इब्रूटीनिब कैपस्यूल कोलंबो नकली 

दो दवाइयां इब्रूटीनिब कैपस्यूल बांग्लादेश और इब्रूटीनिब कैपस्यूल कोलंबो नकली पाई गई है। बांग्लादेश की फर्म एवरेस्ट फार्मास्यूटिकल्स के नाम से बनाई जा रही कैप्सूल लेवेनटीलिब (लेनवैनिक्स-4) और बांग्लादेश के बीकॉन फार्मास्यूटिकल्स के नाम से बनाई जा रही दवाई लेवेनटीलिब (लेनवैनिक्स-10) कैप्सूल में दवाइयों की मात्रा कम (सब-स्टैंडर्ड) मिली है। इस मामले में औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि नकली दवाओं की फैक्टरी से बरामद 14 दवाओं के नमूने जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजे गए थे, वहां पर जांच के लिए उपकरण नहीं थे। इस कारण से जांच प्रभावित हो रही थी। इसके बाद नमूनों की जांच कराने के लिए देहरादून की लैब से संपर्क कर दवाओं की जांच के लिए जरूरी उपकरण लेकर लखनऊ लैब में पहुंचाए गए, इसके बाद दवाओं की जांच हुई। दो दवाएं पूरी तरह से नकली पाई गई और दो दवाएं सब स्टैंडर्ड मिलीं।

ड्रग रेगुलेटर की जांच में 5 प्रतिशत दवाएं घटिया

https://medicarenews.in/news/35713

32 दवाओं के भेजे गए नमूने

आशुतोष मिश्रा ने बताया कि औषिधि विभाग की ओर से डेढ़ महीने में 32 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से चार दवाईंयों की रिपोर्ट मंगलवार को सामने आयी है। जिन दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं उनमें कफ सिरप भी शामिल है।

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती