राजीव सिंह रघुवंशी बने DCGI के ड्रग कंट्रोलर

Rajeev Singh Raghuvanshi: राजीव सिंह रघुवंशी (Rajeev Singh Raghuvanshi) को भारत के  के रुप में नियुक्त किया गया है। बुधवार को एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) में ड्रग कंट्रोलर (इंडिया) के पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पिछले महीने डीसीजीआई (DCGI) के पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी।

Rajeev Singh Raghuvanshi 28 फरवरी 2025 तक रहेंगे कंट्रोलर जनरल 

डॉ राजीव सिंह रघुवंशी पदभार ग्रहण करने के दिन से 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो प्रभावी रहेगी। रघुवंशी डॉ वी जी सोमानी की जगह पर नियुक्त किए गए हैं। डॉ सोमानी का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो गया था। सोमानी ने 16 अगस्त को कार्यभार संभाला था. उनका कार्यकाल दो बार – 16 अगस्त और 16 नवंबर, 2022 को तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। इसके बाद डॉ पी बी एन प्रसाद को 16 से 28 फरवरी तक पद का प्रभार दिया गया था।

कई प्रमुख दवा कंपनियों में काम किया 

डॉ राजीव सिंह रघुवंशी ने भारत की कई प्रमुख दवा कंपनियों में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। रघुवंशी ने आईआईटी-बीएचयू से परास्नातक और नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी, नई दिल्ली से पीएचडी कर भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के सचिव-एवं वैज्ञानिक निदेशक में काम किया है, जो स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है जो भारत में बेचने और खपत के लिए निर्मित सभी दवाओं के लिए मानक निर्धारित करता है।

उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

https://medicarenews.in/news/35719

गौरतलब है कि डॉ राजीव सिंह रघुवंशी ऐसे वक्त में कार्यभार संभाल रहे हैं जब पिछले नवंबर-दिसंबर में विश्व के विभिन्न देशों को निर्यात किए गए घटिया और दूषित दवाओं की कई रिपोर्ट आने के बाद भारत में फार्मास्युटिकल निर्माण और नियामक परिदृश्य सवालों के घेरे में है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए