एंटी ड्रग कैंपेन, मिडिल व हाई स्कूलों में चलाया जाएगा अभियान

बिहार : नशीली दवाओं के दुष्परिणाम को बताने औऱ रोकने के लिए मिडिल व हाई स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ एसएसए को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि एंटी ड्रग कैंपेन के नारे पर स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित करते हुए गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट भी ईमेल पर भेजा जाए।

एंटी ड्रग कैंपेन की थीम पर निबंध लेखन ड्रॉइंग चित्र फोटोग्राफी आदि का आयोजन किया जाएगा। जो हर महीने स्कूल डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाया जाएगा।

एंटी ड्रग कैंपेन चलाते हुए सभी को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही अभिभावक को इसके लिए सजक औऱ जागरूक किया जाएगा। स्कूल में नामांकित बच्चों की सुरक्षा के लिए भी इस अभियान को गति दी जा रही है।

इसके खतरे से लड़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। उन्हें स्वस्थ व जिम्मेदार जीवन व्यतीत करने और जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों में तरह-तरह की गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़