एक करोड़ से अधिक की ड्रग्स समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। खजूरी खास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6.048 किलो मादक पदार्थ ट्रामाडोल बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उत्तर-पूर्व जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, खजूरी खास थानाध्यक्ष पवन कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर रजनीकांत, एसआई नवीन व कुलदीप की टीम खजूरी खास में सरकारी स्कूल के पास पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया। युवकों ने भागने की कोशिश की, परंतु पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से ट्रामाडोल ड्रग्स के 39 हजार कैप्सूल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ कल्लू और विक्की उर्फ हरमिंदर और गोला के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर लोनी, गाजियाबाद से अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। अंकित के कब्जे से 81960 कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों मिलकर इस गिरोह को चलाते थे। अंकित ड्रग्स को अपने संबंधों के जरिये मंगाता था। सुनील व विक्की देश में सप्लायर व अन्य लोगों को इस ड्रग्स को सप्लाई करते थे। मूलरूप से अमरोहा, यूपी निवासी अंकित (30) का परिवार लोनी, गाजियाबाद में रहता है। वह विभिन्न दवाइयों की दुकान पर काम करता था। इसलिए उसे दवाइयों की भी जानकारी है। वह कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए ड्रग्स की सप्लाई करता था। लोनी, यूपी निवासी सुनील (21) भी दवाइयों की दुकान पर काम कर चुका है। वह अंकित के संपर्क में आने पर ड्रग्स की सप्लाई करने लगा। वहीं, दिल्ली निवासी विक्की (21) भी दवाइयों की दुकान पर काम कर चुका है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत