एनसीबी के सात ठिकानों पर छापे, 5 करोड़ की दवाएं जब्त

आगरा। औषधि विभाग की टीम दवा के अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। यहां से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं, गर्भपात किट, ईएसआइ सहित केंद्र सरकार के अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाएं और सैंपल की दवाओं का जखीरा जब्त किया है। इनकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई है। जयपुरिया गैंग से जुडे़ सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।नशीली दवाएं, गर्भपात किट, सेंट्रल गवर्नमेंट सप्लाई और सैंपल की दवाओं का अवैध धंधा करने वाले जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता के लोहिया नगर बल्केश्वर स्थित गोदाम, दो घर सहित चार ठिकानों पर औषधि विभाग की टीम ने छापे मारे। यहां से बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त की गई। इसके बाद टीम ने वाटरव‌र्क्स स्थित दो ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठिकानों पर छापे मारे।

हनुमंत फ्रूट एंड जूस कार्नर में कार्टन में सेंट्रल गवर्नमेंट सप्लाई और सैंपल की दवाएं मिलीं। इसी बीच, जानकारी मिलने पर टीम ने एमजी रोड के पास एक लोडिग आटो को पकड़ा। आटो में कार्टन पर तिरपाल पड़ा हुआ था, उस पर साइकिल रखी हुई थी। कार्टन अवैध दवाएं जब्त की गईं।औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि जब्त की गई दवाओं की अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। भाजपा नेत्री के घर पर देर रात तक चली कार्रवाईशनिवार रात को औषधि विभाग की टीम ने लोहिया नगर बल्केश्वर स्थित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य आशा अग्रवाल के घर पर छापा मारा था। उन्होंने जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता को पांच हजार रुपये महीने पर किराए पर गोदाम दिया था। यहां आटा चक्की की आड़ में चने की बोरियों में नशीली दवाओं को पैक कर कई राज्यों में सप्लाई किया जाता था। यहां देर रात तक टीम ने कार्रवाई की। रोडवेज बस से सप्लाई हो रहीं दवाएंट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ ही रोडवेज बस से भी दवाएं कई राज्यों में सप्लाई की जा रहीं हैं। हनुमंत फ्रूट एंड जूस कार्नर वाटरव‌र्क्स पर दवाओं के कार्टन रख दिए जाते थे, इन्हें रोडवेज बस से भेजा जाता था।

  • Related Posts

    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

    नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

    अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

    रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

    • By Desk
    • November 8, 2026
    • 7 views
    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

    अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

    • By Desk
    • November 8, 2026
    • 7 views
    अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

    लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 8, 2026
    • 5 views
    लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 12 views
    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 12 views
    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 9 views
    बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त