बिना लाइसेंस चला रहे थे मेडिकल स्टोर, 50 हजार की दवाएं बरामद, दो नमूने सीज

प्रयागराज। ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन के दुरुपयोग को रोकने के तहत की जा रही कार्रवाई के तहत झूंसी के चमनगंज में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। औषधि निरीक्षकों की टीम ने मेडिकल स्टोर से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की एलोपैथिक दवाएं बरामद कीं। मौके से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए आज लखनऊ भेजे जाएंगे। वहीं संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।

सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता के नेतृत्व में डीआई कौशाम्बी डीपी मौर्या और डीआई फतेहपुर विनय कृष्ण की टीम ने झूंसी चमनगंज स्थित शिवांश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम सदस्य ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन की उपलब्धता और बिक्री के बावत जानकारी लेने गए थे। औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता के मुताबिक मेडिकल स्टोर संचालक प्रोपराइटर देवेंद्र प्रताप सिंह दवा बिक्री के लिए जारी होने वाले लाइसेंस नहीं दिखा सके। पूछताछ पर पता चला कि बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री की जा रही थी।

अफसरों को सूचना देने के बाद मेडिकल स्टोर में भंडारित एलोपैथ दवाओं का स्टाक बरामद किया गया। मौके पर दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए गए। बरामद दवाओं की कीमत करीब 50 हजार आंकी गई है। सहायक आयुक्त औषधि के मुताबिक बिना लाइसेंस दवा बिक्री अवैध है। ऐसा कृत्य करने वाले आरोपी के लिए दवाओं की जांच रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दवाओं की बरामदगी और शासकीय नियमों के विपरीत दवा बिक्री करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए झूंसी थाने में तहरीर दी गई है।

  • Related Posts

    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 7 views
    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 7 views
    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 6 views
    बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

    नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 7 views
    नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 7 views
    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 20 views
    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज