एसडीएम और सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, ऑन ड्यूटी सीएमओ को प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करते पकड़ा

चरखी दादरी। एसडीएम व सीएम फ्लाइंग ने शहर के लोहारू रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारा। छापेमारी में टीम को दादरी सामान्य अस्पताल का सीएमओ निजी अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष में मिला। उस वक्त एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि सीएमओ निजी अस्पताल संचालक से सांठगांठ है। एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सीएम फ्लाइंग ने ऑन ड्यूटी सीएमओ (चीफ मेडिकल ऑफिसर) डॉ. सुदर्शन पंवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन करते पकड़ा है।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम के साथ मिलकर सीएम फ्लाइंग ने लोहारू रोड स्थित जयहिंद अस्पताल में छापा मारकर यह कार्रवाई की। दरअसल डीसी राजेश जोगपाल ने तबीयत खराब होने की बात कह कुछ भी बोलने से मना किया। वहीं, सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि सीएमओ ऑपरेशन करते मिले हैं। वे उस समय सिविल अस्पताल में ऑन डयूटी भी थे। सीएमओ डॉ. पंवार का कहना है कि अस्पताल में उनके रिश्तेदार डॉक्टर हैं, वे वहां ऑपरेशन करने नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे। बता दें कि टीम ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली हैं।

जयहिंद अस्पताल में सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे अचानक एसडीएम डॉ. विरेंद्र अहलावत व सीएम फ्लाइंग छापा मारते हुए ओटी रूम में पहुंची। वहां सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ऑपरेशन करते मिले। सीएम फ्लाइंग ने उन्हें पास खड़ा किया। एसडीएम ने सीसीटीवी जांची। कुछ देर बाद सीएमओ को अस्पताल के बैक डोर निकाला गया। कुछ देर बाद एसडीएम विरेंद्र अहलावत अस्पताल से निकलकर डीसी आवास पहुंचे। वहां पहले से सीएमओ डॉ. पंवार मौजूद थे। एसडीएम ने डयूटी मजिस्ट्रेट होते हुए जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी है।

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC