ऑनलाइन होंगे दवा व्यापारियों के लाइसेंस

दौसा। अब दवा व्यापारियों के लाइसेंस भी ऑनलाइन करने की योजना बनाई गई है। राज्य सरकार ने सभी फर्मों का डिजिटलीकरण करना शुरू कर दिया है। बता दें कि दवा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को पहले ही ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे लाइसेंस की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है तथा निर्धारित समय में नए औषधि लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने पहले से कार्यरत लाइसेंसधारी दवा व्यापारियों की सूचना भी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले के औषधि नियंत्रण अधिकारी महेंद्र जोनवाल एवं रामकेश मीणा ने कार्यशाला का आयोजन कर लाइसेंस की सूचना ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यशाला के दौरान सोनी डिस्ट्रीब्यूटर दौसा से संबंधित सूचना को ऑनलाइन किया, जो जिले की पहली ऑनलाइन फर्म बनी।

इस प्रक्रिया के दौरान सभी दवा विक्रेताओं के लाइसेंस ऑनलाइन करना जरूरी होगा। लाइसेंस के डिजिटलाइजेशन के बाद राज्य सरकार के समस्त दवा विक्रेताओं की सूची एक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। इससे अवैध दवा व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी आसान होगी। बिना लाइसेंस दवा व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यशाला में केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, शिवशंकर सोनी, शिवचरण सौखिया, मनीष सोनी, राजेश सैनी, पंकज गुप्ता, किशन सोनी, मुकेश आकड़, मनोज खण्डेलवाल, मुकेश गुप्ता, जीतू कटारा, मुकेश शर्मा, रमेश चौधरी, दिनेश गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया