ऑरमिट का औरीक्लीन हैंड सैनिटाइजर जांच में फेल मिला

बदायूं। औषधि प्रशासन विभाग ने बीते दिनों कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर सैनिटाइजर और साबुन के सैंपल भरे थे। उनको जांच के लिए लैब में भेजा गया, जहां से सैंपल निगेटिव आए है। इसमें रुडक़ी की ऑरमिट कंपनी के औरीक्लीन हैंड सैनिटाइजर का सैंपल फेल हो गया है। इस सैनिटाइजर में इथेनॉल का मात्रा मानक के अनुसार नहीं मिली है। वहीं, हिमाचल की एलिना कॉस्मेटिक कंपनी के नोमाक्र्स साबुन का सैंपल भी मानक पर खरा नहीं उतरा। साबुन का वजन मानक के अनुसार नहीं पाया गया। औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दोनों कंपनियों को नोटिस दिया गया। एलिना कॉस्मेटिक ने अपने जवाब में कहा है कि पैकिंग के समय उत्पाद में नमी ज्यादा होती है जो बाद में कम हो जाती है। ऐसे में वजन में अंतर आ जाता है। औषधि प्रशासन विभाग ने दोनों कंपनियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार ने बताया कि रुडक़ी की कंपनी का सैनिटाइजर और हिमाचल की कंपनी के साबुन के सैंपल फेल मिले है। दोनों मामलों में मुख्यालय को लिखा गया है। निर्माता और विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी में सैनिटाइजर और साबुन निर्माता कंपनियां कोरोना से बचाव के लिए अपने उत्पादों को बेहतर बताने के दावे कर रही हैं। कई कंपनियों ने मुनाफे के लिए सैनिटाइजर बाजार में उतार दिए थे। इनमें कुछ उत्पाद ऐसे भी हैं, जो मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक