कंबिनेशन दवा बंद का आसर-कभी एक गोली हर लेती थी पीड़ा, अब निगलनी पड़ रही हैं नौ-नौ गोलियां

कानपुर : जान के खतरे का हवाला देते हुए कंबिनेशन दवाओं के निर्माण पर बेशक सरकार ने बैन लगा कर जनहित में फैसला लेने का दावा किया है, लेकिन रोगी इस फैसले से खुद को पीडि़त महसूस कर रहा हैं। साथ ही, डॉक्टरों को इलाज में परेशानी हो रही हैं।
डायबिटीज, एंटीबायोटिक समेत कई तरह की कॉम्बिनेशन वाली दवाएं मार्केट से गायब हो गई हैं। इन बीमारियों में उपयोग होने वाली एक दवा की बजाय डॉक्टरों को कई-कई गोली लिखनी पड़ रही हैं, जिसको खाने में मरीज भी हिचक रहे हैं। सरकारी बैन से मरीजों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बताते हैं कि गंभीर चोटों के अलावा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसे रोगों का इलाज कंबिनेशन दवाओं पर रोक के बाद महंगा हो गया है।
ध्यान रहे कि मार्च महीने में केंद्र सरकार ने 344 कंबिनेशन साल्ट से निर्मित दवाओं की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगा दी थी। इनमें डायबिटीज की सबसे ज्यादा 23 तरह की दवाएं थीं। हार्ट, ब्लड प्रेशर, खांसी, एंटीबायोटिक आदि की भी दवाएं भी प्रतिबंध में शामिल हैं। हालांकि सरकारी फैसले को फार्मा कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है और मामला विचाराधीन है, लेकिन ज्यादातर कंपनियों ने कंबिनेशन दवाओं का उत्पादन बंद कर दिया है।
डायबिटीज की दवाओं में सबसे जरूरी मालीक्यूल पायोग्लिटाजोन है। इस दवा के साथ कॉम्बिनेशन की दवाएं नहीं मिल रही हैं। मजबूरन चिकित्सकों को पायोग्लिटाजोन को अलग से लिखना पड़ रहा है। जिससे मरीज रोग के साथ-साथ महंगाई की मार भी झेल रहा है। सरकार का फैसला किसी के गले नहीं उतर रहा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़