फोर्टिस, मैक्स समेत पांच अस्पतालों पर 700 करोड़ जुर्माना

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी सरकार ने राजधानी के निजी अस्पतालों में गरीबों का इलाज न करने के मामले में 5 बड़े अस्पतालों पर करीब 700 करोड़ रुपए का जुर्माना किया है। एक दैनिक अंग्रेजी अखबार की मानें तो  सरकार ने ओखला स्थित फोर्टिस, एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीच्यूट, धर्मशीला कैंसर अस्पताल, मैक्स, पुष्पावती सिंघानिया और शांति मुकुंद अस्पताल को नोटिस भेजकर जुर्माने की जानकारी दे दी है।
नोटिस में मामले पर जवाब मांगने के साथ-साथ जुर्माने का पैसा भी जमा करवाने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक (ईडब्ल्यूएस) डॉ. हेमप्रकाश ने बताया कि मैक्स सुपर स्पेसिएलटी (साकेत), फोर्टिस एस्काट्र्स हार्ट इंस्टीट्यूट, शांति मुकुंद अस्पताल, धर्मशिला कैंसर अस्पताल और पुष्पावती सिंघानियां रिसर्च इंस्टीट्यूट को इस शर्त पर सन् 1960 और सन् 1990 के बीच रियायती दरों पर जमीन दी गई थी कि वे गरीबों का मुफ्त इलाज करेंगे।
प्रकाश के मुताबिक, इन पांचों अस्पतालों ने शर्तों का पालन नहीं किया है। दिसंबर 2015 में भी इन अस्पतालों को नोटिस भेजकर सफाई मांगी थी कि वे गरीबों का इलाज करने में क्यों पीछे रहे। लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह जुर्माना वर्ष 2007 में एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर लगाया गया है। याचिका में मुफ्त इलाज के प्रावधान को लागू करने और दोषी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी। उसी अनुसार जुर्माना राशि तय की गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में 43 अस्पतालों को रियायती दरों पर जमीन दी गई थी और इसमें गरीब मरीजों के लिए 10 फीसदी बेड और बाह्य रोगी विभाग में 25 फीसदी स्थान मुफ्त इलाज का प्रावधान रखा गया था। सूत्रों की मानें तो सरकार अब अन्य अस्पतालों के कागज भी खंगालेगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़