किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की मौत, लापरवाही में फंसा फोर्टिस अस्पताल

जयपुर। किडनी ट्रांसप्लांट करने के बाद मरीज के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। फोर्टिस अस्पताल अब जांच घेरे में फंस गया है। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। इस पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

यह है मामला

जानकारी अनुसार नरेश कुमार जायसवाल 47 वर्ष का 23 मार्च को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। इसमें उन्हें अपनी मां की किडनी दी गई थी। एक सप्ताह बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीज के भतीजे नमन ने बताया कि हमने चाचा की सभी जांच करवाई उसमें कुछ नहीं आया। इसके लिए अस्पताल ने हमसे बाहर से जांचे करवाने के लिए 5 हजार रूपए भी लिए थे। इसके बावजूद चाचा की तबियत लगातार बिगड़ी रही।

किडनी बदलने पर भी हो गई मौत

19 अप्रैल को उन्हें छुट्टी देने वाले थे, लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके साथ ही उन्हें इंजेक्शन भी दिया गया, जिससे उनकी और तबीयत बिगड़ गई। थोड़ी देर बाद दूसरा इंजेक्शन लगाया और उनकी मौत हो गई।

ट्रांसप्लांट किया है या नहीं, इसकी जांच की मांग

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि इन्होंने ट्रांसप्लांट किया है या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, इस मामले में जवाहर सर्किल थाना के इंचार्ज विनोद सांखला ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर बोर्ड बनवाकर इसकी जांच करवाई जाएगी।

उधर, अस्पताल प्रशासन का भी कहना है कि मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बाद में मरीज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। अब परिजनों की शिकायत पर जांच करवाएंगे। इससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
उधर, अस्पताल में हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने परिवार को समझाया। इसके बाद परिजन जयपुरिया अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर ले गए।

 

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची