किडनी ट्रांसप्लांट मामले में एक और गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

गुरुग्राम। किडनी ट्रांसप्लांट मामले में जयपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल के एक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटीकरप्शन ब्यूरो की टीम ने समन्वयक को पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के लिए उसे कोर्ट से तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है।

इस मामले में तीन लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। उनको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पांच डॉक्टरों से की गई पूछताछ

फोर्टिस व ईएचसीसी के पांच डॉक्टर व ऑर्गन समन्वयक को एसीबी मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है। फोर्टिस के समन्वयक गिरीराज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। जब्त मोबाइल को अब जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा जाएगा।

जांच का दायरा बढ़ाया

एसीबी ने अब फर्जी एनओसी के मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सबूतों के आधार पर अब निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मुख्यालय बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि फोर्टिस अस्पताल से ऑर्गन समन्वयक गिरिराज शर्मा, डॉ. जितेन्द्र गोस्वामी, डॉ. राजेश गरसा व डॉ. ज्योति बंसल को बुलाया था।

वहीं, ईएचसीसी हॉस्पिटल से डॉ. एके गुप्ता व डॉ. रवि गुप्ता को बुलाया गया था। पूछताछ के बाद फोर्टिस के ऑर्गन समन्वयक मालपुरा निवासी गिरिराज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरिराज के सीतापुरा स्थित घर पर पर जांच की और वहां से कुछ कागजात भी जब्त किए हैं।

 

 

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 17 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए