कैंसर की दवा जांच में नकली मिली, चारों आरोपियों पर केस दर्ज

गाजियाबाद। कैंसर की दवा नकली मिलने पर इसका निर्माण करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कैंसर की नकली दवाई बनाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी गिरफ्तारी 11 नवंबर 2022 को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद औषधि विभाग के साथ मिलकर लोनी के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के एक घर में छापेमारी के दौरान की थी। आरोपी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

औषधि विभाग ने पवित्र नारायण प्रधान और शुभम मुन्ना निवासी नोएडा, पंकज सिंह बोहरा निवासी गंगोलीहाट उत्तराखंड, व अंकित शर्मा निवासी ग्राम गोठरा निवासी बागपत के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है। चारों आरोपी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

यह है मामला

दिल्ली क्राइम ब्रांच और औषधि विभाग ने करीब डेढ़ वर्ष पहले लोनी में छापेमारी की थी। यहां दो कमरों के मकान में कैंसर की नकली दवाइयां बनाई जा रही थी। औषधि विभाग ने मकान में बन रही 14 दवाइयों के सैंपल लिए थे और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया था। मौके से पकड़े गए चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच दिल्ली लेकर चली गई थी।

औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सैंपलों की जांच, आदेश, नोटिस सहित कई अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में करीब डेढ़ वर्ष का समय लग गया। छापेमारी करने के बाद से औषधि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

मौके से 14 सैंपल लिए थे। देहरादून में सैंपल की जांच करवाई गई। जांच में कई रिपोर्ट नेगेटिव आई। कुछ दवाइयों में महज पाउडर होने का पता चला। इन दवाइयों की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा थी।

नकली मिली इब्रूटीनिब नामक दवा

जांच रिपोर्ट में इब्रूटीनिब नाम से बन रही दवा पूरी तरह से नकली मिली है। विदेशी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही कई दवाईयां भी सब स्टैंडर्ड मिलीं। जांच में पता चला था कि डॉ. पवित्र प्रधान ने मोटा मुनाफा कमाने के लिए नकली दवाओं का कारोबार शुरू किया था।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक