नशीले इंजेक्शन से भरी स्कार्पियो कार जब्त, युवक गिरफ्तार

रोहतक (हरियाणा)। नशीले इंजेक्शन से भरी एक स्कार्पियो कार को जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने ये नशे के इंजेक्शन बिहार से कुरियर के जरिए मंगवाए थे। तलाशी में कुल 5650 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले हैं और इनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। यहां इन्हें करीब पांच गुना दरों पर बेचा जाता है।

यह है मामला

पुलिस ने रोहतक के बहु अकबरपुर गांव में एक स्कार्पियो सवार युवक से 5650 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोहतक के मायना गांव निवासी सुमित नशे का धंधा करता है। और वह नशीले इंजेक्शन लेकर रोहतक में सप्लाई करने के लिए आ रहा है। पुलिस ने सूचना के तहत बहु अकबरपुर गांव में एमजी मोटर्स के पास जांच की तो बिना नंबर की काली स्कार्पियो को रोका।

सुमित नामक युवक की कार की तलाशी में 5650 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले। इनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। जबकि इसे पांच गुना दरों पर इनको बेचा जाता है। पूछताद में पता चला कि आरोपी ने ये इंजेक्शन बिहार से कूरियर द्वारा मंगवाए थे। इन्हें शहर के मेडिकल स्टोर व अन्य जगहों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक