कोरोना के इलाज में लाभकारी है खून पतला करने की दवा

पुणे। कोरोना के इलाज में खून पतला करने की दवा लाभकारी बताई गई है। पुणे के कई डाक्टरों ने कोरोना महामारी के बीच खून पतला करने की एक दवा को इलाज में प्रभावी पाया है। चिकित्सकों ने कुछ ट्रायल्स और मरीजों पर दिखे असर के आधार पर यह दावा किया है कि लो मॉलेक्यूलर वेट हेपारिन नाम की इस वैक्सीन के जरिए कोरोना मरीजों की हॉस्पिटलाइजेशन पीरियड को कम करने और उनके प्रभावी इलाज में मदद मिली है। इसके अलावा इससे कई मरीज रिकवर भी हुए हैं। कई मरीजों में सकारात्मक परिणाम दिखने के बाद चिकित्सकों ने इसके प्रभाव को लेकर सार्वजनिक किया। चिकित्सकों ने दावा करते हुए कहा कि वायरस के कारण मरीज के शरीर में काउंटर ब्लड इंफ्लेमेशन और ब्लड क्लॉटिंग की समस्या होने लगती है। इन रोगों को रोकने में यह दवा काफी प्रभावी दिख रही है। इटली से आई मरीजों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ है कि कोरोना वायरस के कारण शरीर में छोटे ब्लड क्लॉट्स बन रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर्स ने भारत में खून को पतला करने वाली दवाओं का इस्तेमाल करना भी शुरू किया है। फेफड़े की नसों में ब्लड क्लॉट बनने के कारण ही कई बार सांस लेने में दिक्कतें आती हैं। इसके अलावा हार्ट, ब्रेन और किडनी में ब्लड क्लॉटिंग के कारण ही हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक्स और अक्यूट किडनी इंजरी की दिक्कत आती है। ऐसे में लो मॉलेक्यूलर वेट हेपारिन का इस्तेमाल इन दिक्कतों के इलाज में इफेक्टिव दिखाई दे रहा है, जिस पर और रिसर्च की जा रही है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट