प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 4 गिरफ्तार

अंबिकापुर। पुलिस ने नशे में इस्तेमाल की जाने वाली प्रतिबंधित दवाओं के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग कार से नशीली दवाएं लेकर चलगली थाना क्षेत्र में बेचने के लिए आए थे। चलगली क्षेत्र के दो युवक नशीले कफ सिरप की खरीदी का सौदा करने की तैयारी में थे कि तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक बाइक तथा 210 नग नशीली कफ सिरप जब्त किया है।
थाना प्रभारी संपत पोटाई ने बताया कि सूचना मिली थी कि जेल रोड सूरजपुर निवासी जितेंद्र कुमार अपने साथी के साथ कार यूपी 70 बीवी 2755 में भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप लेकर चलगली थाना क्षेत्र में खपाने आया है। जानकारी के आधार पर शारदापुर के सुखनइया नाला पुल पर घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ा। मौके पर कार व एक बाइक भी खड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि जितेंद्र कुमार शुक्ला, नवापारा कॉलेज रोड सूरजपुर निवासी विनोद सिंह पिता राम सिंह 23 वर्ष के साथ कार में कफ सिरप लेकर खपाने पहुंचा था। शारदापुर निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ राजू खान पिता शौकत अली 26 वर्ष तथा शारदापुर निवासी तैय्यब खान पिता अब्दुल जलील 42 वर्ष, सूरजपुर से पहुंचे। दोनों आरोपियों से नशीले कफ सिरप का सौदा कर कई बोतल अपने पास रख चुके थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 209 नग प्रतिबंधित नशीला कप सिरप बरामद हुआ। सद्दाम हुसैन के कब्जे से चार नग कफ सिरप व बाइक की सीट के नीचे रखा छह नग नशीली कफ सिरप बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 210 नशीली कफ सिरप, एक कार, बाइक सीजी 15 सीजे 0271 को जब्त कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 14 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली