कोरोना के चलते जयपुर में परकोटे की सभी सीमाएं सील

जयपुर। बुधवार को राजस्थान में लॉकडाउन का आठवें दिन सात थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू का छठा रहा। अब सरकार ने जयपुर परकोटे की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। वहीं सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता सडक़ों पर लोगों की मदद मदद कर रहे हैं। अब परकोटे में सिर्फ पुलिस, चिकित्साकर्मियों और मीडिया समेत कुछ ही लोगों को एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा परकोटा बाहरी लोगों के लिए बिल्कुल बंद रहेगा। यहां रामगंज में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढऩे के कारण ये फैसला लिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने जानकारी दी थी कि परकोटे में किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। जो परकोटे में रहते हैं, वो वहीं रहेंगे। केवल चिकित्साकर्मी, जिला प्रशासन, नगर निगम कर्मी को परकोटा क्षेत्र से बाहर जाने की अनुमति होगी। अगर किसी व्यक्ति को किसी जगह पर जाना आवश्यक है तो उसे अनुमती दी जाएगी। इसके लिए उसे अलग से पास दिया जाएगा। परकोटे क्षेत्र में बाहर से जिन्हे आने की अनुमति होगी। वे जिला प्रशासन, पुलिस, अत्यआवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग, नगर निगम, फायब्रिगेड, रसद विभाग, बिजली, पानी, बैंक, एटीएम, मीडियाकर्मी, एलपीजी गैस सप्लायर। सभी प्रकार के चिकित्साकर्मी, वे चाहे राजकीय हों या निजी। इन्हे अलग से पास लेने की जरूरत नहीं होगी। इनके अधिकारी आईडी कार्ड ही मान्य होंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये 7 इलाके सबसे ज्यादा घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। रामगंज में पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति जिन लोगों से मिला, उनके जरिए कई हजार लोगों में एक दूसरे के बीच संपर्क हुआ। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि और भी लोगों में कोरना पॉजिटिव हो सकते हैं। इसलिए सोशल डिस्टेंस को कड़ाई को लागू रखने के लिए 7 इलाकों में कफ्र्यू लगाया गया है। ये सातों जगह जयपुर शहर के परकोटा इलाके में है। यहां पिछले 3 दिनों से लॉकडाउन होने के बाद भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। लोग बेपरवाह होकर सडक़ों पर निकल रहे थे। सब्जी सामान राशन की दुकानों पर भीड़ लगी हुई थी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी