पॉजिटिव मां के दोनों बच्चे भी मिले पॉजिटिव

सिरसा। हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों के 5 नए मामले सामने आए हैं। सिरसा में पॉजिटिव मिली 38 वर्षीय महिला के दोनों बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, पंचकूला में स्टाफ नर्स भी पॉजिटिव मिली है। उसने एक कोरोना संक्रमित का मोबाइल इस्तेमाल किया था। इसके अलावा फरीदाबाद में भी दो मामले सामने आए हैं।
जानकारी अनुसार सिरसा की बंसल कॉलोनी में रहने वाली महिला पीजी चलाती है, उसके पति चंडीगढ़ में पीजी चलाते हैं। महिला की तबीयत पिछले 15 दिन से खराब चल रही थी। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके पति और बच्चों के टेस्ट भी करवाए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी भी पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी पुष्टि सीएमओ एसके नैन ने की है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। 28 लोगों को होम कोरेंटाइन किया गया है, जो इस महिला के संपर्क में आए थे। वहीं,
पंचकूला के सिविल अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। नर्स का कुछ दिन पहले भी सैंपल लिया गया था, जो फेल हो गया था। अब दोबारा सैंपल लिया तो कोरोना पॉजिटिव आया। डॉक्टर के परिवार को भी होम कोरनटाइन कर दिया गया है। उधर, फरीदाबाद में मंगलवार को एक ही दिन में दो मामले प्रकाश में आने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। सोमवार को जिस महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी, मंगलवार को उसके पति का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग ने सूरजकुंड निवासी 54 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि की थी और उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया था। महिला का पति नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। कंपनी के दूसरे शहरों में कार्यरत कई कर्मचारी वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। हरियाणा में अब तक 29 केस पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा 10 गुरुग्राम से हैं। इसके बाद पानीपत में 4, फरीदाबाद में 6, सिरसा में 3, पंचकूला से 2, अम्बाला, पलवल, सोनीपत और हिसार में 1-1 मरीज मिला है।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 24 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली