कोरोना खत्म होने के बाद भी भीड़भाड़ में जाने से बचेंगे लोग

अमेरिका। कोरोना के ख़त्म होने के बाद अगर पूरी दुनिया में लॉकडाउन खुल जाता है तो उसके बाद लोगों की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा- इसे लेकर अमेरिका में एक सर्वे किया गया है। ग्लोबल डेटा एजेंसी स्टेटिस्टा ने बैरोमीटर जारी किया है। रिपोर्ट में यह जानने की कोशिश की गई है कि कोरोना संकट के बाद लोगों की जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा और क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं।  रिपोर्ट में कहा गया है कि 49 फीसदी लोगों का मानना है कि वो कोरोना के बाद भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाएंगे। जबकि 51 फीसदी लोगों का मानना है कि कोरोना के बाद स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार की उम्मीद है। 10 में चार लोगों को उम्मीद है कि कोरोना संकट के बाद वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ेगा।
45 फीसदी लोगों ने कहा कि वे मास्क के बिना घर से बाहर नहीं जाएंगे। 10 में से छह लोगों ने कहा कि अगले किसी संकट से निपटने की दुनिया की तैयारियां बेहतर होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह बैरोमीटर अमेरिका को ध्यान में रखकर बनाया गया है हालांकि, इसे वैश्विक स्तर पर भी लागू किया जा सकता है।

कोरोना संकट के बाद हो सकते हैं ये बदलाव
44.9 फीसदी लोगों का कहना है कि वो कोरोना संकट के बाद भी बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
60.1 फीसदी लोगों का मानना है कि कोरोना के बाद दुनिया की तैयारियां बेहतर होंगी।
46.2 फीसदी लोगों का कहना है कि वो कोरोना संकट के बाद भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाएंगे।
51.4 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इसके बाद चिकित्सा प्रणाली में सुधार होगा।
39 फीसदी लोगों का मानना है कि कोरोना के बाद वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ेगा।
9.6 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कोरोना महामारी के बाद भी कर्फ्यू के हालात बनते रहेंगे।
9.4 फीसदी लोगों का मानना है कि कोविड-19 के बाद सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा।
37.3 फीसदी लोगों का कहना है कि कोरोना के बाद छोटे कर्मियों के हालात सुधरेंगे।
36.5 फीसदी लोगों का मानना है कि इस बीमारी के खत्म होने के बाद कल्याण प्रणाली बेहतर होगी।
वहीं, 6.8 फीसदी लोगों का कहना है कि कोरोना के बाद सरकार लोगों की निगरानी करेगी।

  • Related Posts

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 7 views
    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 8 views
    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 17 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC