लैब टेक्निशियन समेत तीन निकले कोरोना पॉजिटिव

रांची (झारखंड)। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के एक लैब टेक्निशियन के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। राजधानी रांची में मिले तीन कोरोना मरीजों में यह भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक रिम्स के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में जहां कोरोना संक्रमण की जांच होती है, वहीं का लैब टेक्निशियन जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। टेक्निशियन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पूरे अस्पताल में हडक़ंप मच गया है। इसके साथ ही रिम्स का हर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बताया गया है कि कोरोना की जांच करने वाला लैब तकनीशियन सहित तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की एक और गर्भवती महिला भी संक्रमित पाई गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 110 हो गई है। अब तक चार गर्भवती महिला रांची में कोरोना संक्रमित हो चुकी है।
राज्य में कोरोना संक्रमण के लगातार मामले मिल रहे हैं। अब इसके चार नए मरीज और मिले हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना की जांच करने वाला लैब तकनीशियन भी कोरोना की चपेट में आ गया है। वहीं, गोड्डा में इसका पहला मरीज मिला। अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 111 हो गई है। गुरुवार को मिले नए मरीजों में तीन रांची और एक गोड्डा के हैं। रांची के मरीजों में एक पुरुष और एक महिला हिंदपीढ़ी के हैं। जबकि एक 44 वर्षीय युवक रिम्स का लैब तकनीशियन है। वह रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना की जांच कार्य में लगा था। हिंदपीढ़ी की महिला गर्भवती है। राज्य में कोरोना से संक्रमित होने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या अब चार हो गई है। वहीं, अब रांची में मरीजों की संख्या बढक़र 82 हो गई है। हालांकि हाल के दिनों में झारखंड में मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले तीन दिनों में महज आठ पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे पहले संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। 24 अप्रैल को राज्य में महज एक पॉजिटिव मरीज मिला था। इसके बाद 25 अप्रैल को आठ, 26 अप्रैल को 15 तथा 27 अप्रैल को 20 मरीज मिले थे। इसके बाद 28 अप्रैल तथा 29 अप्रैल को दो-दो पॉजिटिव मरीज ही मिले थे।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 14 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली