कोरोना वायरस 30 सेकेंड में ख़त्म ,यूनिलीवर का बड़ा दावा ?

नई दिल्‍ली। ग्‍लोबल फास्‍ट मूविंग कंज्‍यूमर गुड्स कंपनी यूनिलिवर ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बड़ा दावा किया है। कंपनी का कहना है कि नए फॉर्मूले पर आधारित उसका नया माउथवॉश इस्‍तेमाल करने के 30 सेकेंड के भीतर कोरोना वायरस को 99.9 फीसदी खत्‍म कर देगा। कंपनी ने कहा कि अगर मुंह में वायरस की तादाद कम हो तो इसका प्रसार भी कम होगा। अभी तक के शोध से पता चला है कि बार-बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का इस्‍तेमाल करने, मास्‍क लगाने के साथ ही माउथवॉश से भी कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। दरअसल यूनिलिवर ने बताया कि अमेरिका में यूनिलिवर रिसर्च लैब की ओर से माइक्रोबैक लैबोरेटरीज के शुरुआती लैब टेस्‍ट में माउथवॉश का नया फॉर्मूला मुंह और गले में मौजूद कोरोना वायरस को 99.9 फीसदी तक खत्‍म कर रहा है। कोरोना वायरस सलाइवा के ड्रॉपलेट या छींकने पर फैलता है। इसके बाद कुछ मामलों में गंभीर लक्षण नजर आते हैं और कुछ में कोई लक्षण नजर नहीं आता है, लेकिन व्‍यक्ति संक्रमित हो चुका होता है, जो कोरोना टेस्‍ट से ही पता चल पाता है। हालांकि आसान शब्‍दों में समझें तो आप कंपनी का नया माउथवॉश इस्‍तेमाल कर कोविड-19 से सुरक्षित रह सकते हैं। कंपनी अपने इस नए माउथवॉश को अगले महीने भारत में लॉन्‍च कर रही है। हालांकि, कंपनी ने ये भी साफ कर दिया है कि ये फॉर्मूलेशन कोविड-19 का ना तो इलाज है और ना ही फैलने से रोकने में मदद करेगा।

 

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक