कोविशील्ड का इस्तेमाल ले सकता है आपकी जान, रहें सावधान!

लंदन। कोविशील्ड के इस्तेमाल को लेकर अपको सावधान रहने की जरूरत है। यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। दवा कंपनी ने खुद इस बात को अदालत में स्वीकारा है।

दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अदालती दस्तावेजों में स्वीकार किया है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन से दुर्लभ टीटीएस सिंड्रोम जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यह जानलेवा साबित हो सकते हैं।

कंपनी ने गत फरवरी में ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में वैक्सीन के साइड इफेक्ट की बात स्वीकार की है। कंपनी ने माना है कि कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया नामों के तहत बेची जाने वाली वैक्सीन बहुत ही बिरले मामलों में दुर्लभ दुष्प्रभाव का कारण बन सकती है।

गौरतलब है कि कंपनी एक मुकदमे का सामना कर रही है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उसके टीके को लगवाने वालों की मौत हुई हैं। इसके गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं। दो बच्चों के पिता जेमी स्कॉट ने पिछले साल कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

उन्होंने खून का थक्का जमने की शिकायत की थी। इससे वे काम करने में असमर्थ हो गए थे। कथित तौर पर अप्रैल 2021 में वैक्सीन लेने के बाद उनके मस्तिष्क में विकार उत्पन्न हो गया था। बता दें कि ब्रिटिश उच्च न्यायालय में वैक्सीन के साइड इफेक्ट के 51 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें पीडि़तों और परिजनों ने 10 करोड़ पाउंड (लगभग 1000 करोड़ रुपये) तक के अनुमानित हर्जाने की मांग की है।

दवा कंपनी ने पहले वैक्सीन के चलते टीटीएस की संभावना से इनकार किया था। कंपनी का कहना था कि वह नहीं मानती कि टीटीएस सिंड्रोम वैक्सीन के कारण होता है। अब कंपनी ने फरवरी में उच्च न्यायालय में पेश किए गए कानूनी दस्तावेजों में स्वीकारा कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन बहुत दु्र्लभ मामलों में टीटीएस का कारण बन सकती है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी