खराब दवाइयों की शिकायत पोर्टल पर कर सकेंगे

देहरादून (उत्तराखंड)। राज्य में घटिया दवाइयों की शिकायत के लिए पोर्टल बनाया जा रहा है। इस पोर्टल के जरिए लोग दवाओं में किसी भी खराबी की शिकायत कर सकेंगे। सरकार ने दवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह निर्णय लिया है। राज्य में दवाइयों की शिकायत के लिए फिलहाल कोई ऑनलाइन फोरम नहीं है। लोगों को यदि किसी दवाई या दवा कंपनी की शिकायत करनी हो तो उन्हें ड्रग इंस्पेक्टर या ड्रग कंट्रोलर ऑफिस में जाकर सीधे ही शिकायत करनी पड़ती है। कई बार शिकायतों पर कार्रवाई भी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में अब फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के चलते ऑनलाइन पोर्टल बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में पिछले दिनों हरिद्वार में बड़े स्तर पर घटिया दवाइयां बनाने का भंडाफोड़ हुआ था। एक कंपनी तो चूने से बनी नकली दवाइयां बाजार में बेच रही थी। इन सभी मामलों को देखते हुए अब राज्य में दवाइयों की शिकायतों के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। राज्य में दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए दून में नई लैब भी बनाई जा रही है। जबकि रुद्रपुर स्थित सरकारी लैब में केवल खाद्य पदार्थों के सैंपल ही जांचे जाएंगे। गौरतलब है कि सरकार ने हाल में रुद्रपुर लैब को अपग्रेड किया है। अब वहां माइक्रोबायोलॉजी जांचें भी कराई जा रही हैं। प्रदेश में एक ही लैब होने से रुद्रपुर लैब पर भारी दबाव है। इसे देखते हुए दून में दवा परीक्षण के लिए लैब तैयार की जा रही है। अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने कहा कि देहरादून में लैब बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बारे में अपर सचिव स्वास्थ्य अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि उत्तराखंड में फूड एंड ड्रग अथॉरिटी के तहत दवाओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल पर लोग दवाइयों को लेकर सीधे शिकायत कर सकते हैं। दवाई की शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 14 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज