डॉक्टर, क्लीनिक और दवा विक्रेताओं को नोटिस देगा रेडक्रॉस

भिवानी (हरियाणा)। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकृत रेडक्रॉस चिह्न का इस्तेमाल कोई भी दवा विक्रेता, डॉक्टर नहीं कर सकता। इसकी जानकारी रेडक्रॉस शताब्दी वर्ष पर रेडक्रॉस भवन में प्रबुद्ध लोगों को दी गई। रेडक्रास टीम के अनुसार रेडक्रास का चिन्ह सेवा भाव का चिन्ह है। इसका इस्तेमाल पूरे विश्व में केवल रेडक्रॉस ही कर सकती है अथवा युद्ध के समय सेना द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। रेडक्रॉस सचिव श्याम सुन्दर ने आमजन को बताया कि भारत वर्ष में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रेडक्रॉस के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला भिवानी में भी डीसी एवं अध्यक्ष अजय कुमार के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस चंडीगढ़ के निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रम कर रेडक्रॉस के 100 वर्ष पूर्ण होने की जानकारी दी जा रही है। इसी श्रृंखला में रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस के चिह्न के बारे में जानकारी दी गई। रेडक्रॉस चिह्न का प्रयोग कोई भी डॉक्टर, क्लीनिक, दवा विक्रेता करता है तो उन्हें नोटिस जारी कर रेडक्रॉस चिह्न को हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि यदि उनके पास कोई भी व्यक्ति दवा विक्रेता, अस्पताल रेडक्रॉस के चिह्न का प्रयोग करता है तो उसकी जानकारी रेडक्रॉस को दें या फोटो खींचकर रेडक्रॉस के वॉटसअप नम्बर 9999830818 पर भेजें।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई