गर्भपात की दवा बेची तो खैर नहीं!

शिवपुरी। डॉक्टर की पर्ची देखे बिना गर्भपात की दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों की खैर नहीं है। सीएमएचओ का कहना है कि जल्द ही जिले में सभी मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करेंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर दवा स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस कैंसिल करने के अलावा उस पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकेगा। सीएमएचओ डॉ. एम.एस. सगर ने इस बारे में एक टीम गठित की है। यह टीम जिले के 400 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण कर यह पता करेगी कि अवैध तरीके से कहां-कहां गर्भपात की दवाएं बिक रही हैं। यह निर्णय महिला डॉक्टर की शिकायत पर उठाया गया है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. सगर को एक महिला चिकित्सक ने बताया कि आम तौर पर गर्भपात के केसों में पता चल रहा है कि मेडिकल स्टोर्स से सीधे गर्भपात की दवाएं खरीदी जा रही हैं। इससे महिलाओं के केस बिगड़ रहे हैं। इससे महिलाएं मौत तक की स्थिति में पहुंच सकती हैं।
महिला डॉक्टर की इस शिकायत के बाद सीएमएचओ ने यह निर्णय लिया कि सभी मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाए ताकि यह पता लगाया जा सके कि गर्भपात की दवाओं का कहीं दुरुपयोग तो नहीं हो रहा। सीएमएचओ ने आदेश दिए हैं कि अब मेडिकल स्टोर संचालकों को गर्भपात की दवा के संबंध में तमाम रिकार्ड संभाल कर रखना होगा। इसमें किस महिला डॉक्टर ने पर्चे पर दवा लिखी, इसका लेखा-जोखा अपने दस्तावेजों में रखना होगा। साथ ही उन्होंने कितनी दवाएं कंपनी या स्टॉकिस्ट से मंगाई और कितनी दवा अब तक किस महिला डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर दी, इसका रिकार्ड भी मेंटेन करना होगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले मेडिकल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। शिवपुरी के मेडिकल स्टोर संचालक कौशल किशोर का कहना है कि हम गर्भपात की दवा स्टोर पर नहीं रखते इसलिए रिकॉर्ड का सवाल ही नहीं उठता। जैसे ट्राइका दवा देते समय हम मरीज के रिकार्ड के साथ पर्चे का रिकार्ड और मोबाइल नंबर रखते हैं, वैसे ही अन्य मेडिकल संचालक इन नियमों का पालन करेंगे। दवा दुकानदार करेंगे नियमों का पालन करेंगे
शिवपुरी के मेडिकल स्टोर संचालक कौशल किशोर का कहना है कि हम गर्भपात की दवा स्टोर पर नहीं रखते इसलिए रिकॉर्ड का सवाल ही नहीं उठता। जैसे ट्राइका दवा देते समय हम मरीज के रिकार्ड के साथ पर्चे का रिकार्ड और मोबाइल नंबर रखते हैं, वैसे ही अन्य मेडिकल संचालक इन नियमों का पालन करेंगे।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए