घटिया सेनेटाइजर बना रहे निर्माता को नोटिस

अम्बाला, बृजेंद्र मल्होत्रा। देश ही नहीं, पूरे विश्व मे कोरोना महामारी ने लोगों व प्रशासन की नींद हराम की हुई है। वहीं कई इस महामारी को धनाढ्य होने का मौका समझ काम कर रहे हैं। औषधि प्रशासन हरियाणा ने प्रदेशवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मध्यनजर पूरे प्रदेश में सेनेटाइजर की गुणवत्ता जानने के लिए सैम्पलिंग अभियान चलाया। इसकी रिपोर्ट पर राज्य के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने समीक्षा करने व सेनेटाइजर निर्माताओं की कार्यकुशलता की नब्ज टटोलने के लिए चंडीगढ़ कार्यालय में राज्य औषधि नियंत्रक नरेन्द्र आहूजा से विस्तृत चर्चा की। इसमें प्रत्येक सैम्पल के पास प्रतिशत व फेल होने के कारणों व विभाग द्वारा लिए गए एक्शन पर रिपोर्ट पर बारीक नजर दौड़ाई। स्वास्थ्य मंत्री ने कड़े कदम उठाने का मशविरा देते हुए कहा कि लोगों का जमीर मर चुका है क्या, जो उत्पाद पर अपना नाम ही नहीं लिखते। ऐसा उत्पाद बिकता ही क्यों है? दवा व्यवसाइयों को चौकन्ना रहना होगा। वे जाने-अनजाने गलत विचारधारा वालों को बढ़ावा ना दें। दूसरा, ऐसे सेनेटाइजर निर्माताओं को ढूंढ निकालो जो न तो अपना नाम लिखते हैं और न ही लिखे अनुसार रॉ मेटीरियल ही डालते हैं। अत्यंत गम्भीर बात है कि लिखा एथेनॉल है परन्तु डाला मेथेनॉल है। वह भी 36.45 फीसदी से 40.56 फीसदी तक जो कोरोना के बेक्टीरिया को मारने में सक्षम नहीं है ,जबकि होना 60 फीसदी से अधिक चाहिए । टोकियो, जापान से मिली तकनीक से बन रहे सेनेटाइजर भी कहाँ खरे उतरे, वे क्लेम तो कर रहे हैं। 94 फीसदी का टेस्टिंग में निकल रहा है 70.8 फीसदी शायद विदेश में भी गुणवत्ता से समझौता किए जाने की प्रथा काम कर रही है जो भारत आते आते रंग भी बदल गई। इन्होंने भी मेथेनॉल 94 फीसदी डाला हुआ क्लेम किया डाला 70.8 फीसदी एथेनॉल है। कैथल के सेनेटाइजर निर्माता ने तो मेथेनॉल की मात्रा 94 फीसदी लिखा और 56.8 फीसदी निकला एथेनॉल। इसी कम्पनी के दूसरे सैम्पल उत्पाद में 70 फीसदी मेथेनॉल के स्थान पर 47.2 फीसदी एथेनॉल निकला। इन पांचों पर एफडीए हरियाणा ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। शेष 9 सेनेटाइजर उत्पादों जो सीएम सिटी करनाल के एक ही निर्माता द्वारा बनाए गए जिनमें लिखा तो मेथेनॉल 80 फीसदी था परन्तु निकली मात्रा 62.39 फीसदी से 67.67 फीसदी तक एथेनॉल की। इसके चलते इस सेनेटाइजर निर्माता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। इस ड्राइव में कुल 248 सैम्पल लिए गए जिनमें से 123 सैम्पल अभी तक जांचे गए। इनमें से 109 उच्च गुणवत्ता के पाए गए 14 सैम्पल निम्न स्तर के मिले हैं।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए