चिकित्सा विभाग का अलर्ट, सीधे कैमिस्ट से दवा ना खरीदें

जयपुर। चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कोरोना और स्वाइन फ्लू के लक्षण एक समान है। इस कारण सीधे मेडिकल स्टोर से दवा न खरीदें। दरअसल, राज्य सरकार के ध्यान में आया है कि वर्तमान समय में सामाजिक अलगाव की आशंका, कोरोना संक्रमण के बारे में भ्रांति व कोरोना संक्रमण की जांच के प्रति झिझक के कारण उक्त लक्षणों खांसी, जुकाम, गले में खराश एवं बुखार आदि से प्रभावित कुछ व्यक्ति चिकित्सा संस्थानों पर नहीं पहुंचकर सीधे ही आस पास के दवा विक्रेताओं से प्राथमिक उपचार की दवाई बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के ही ले रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के चिकित्सा संस्थानों में नहीं पहुंचने के कारण उनका डाटा भी एकत्रित करना और उनके संक्रमण की जांच किया जाना भी संभव नहीं हो रहा। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि इस तरह के लक्षणों वाला कोई मरीज उनके यहां आता है तो उसे शेड्यूल जी, एच, एचवन और एक्स में अंकित दवाइयां नहीं दी जाए और ऐसे व्यक्ति का नाम पता, टेलीपफोन नंबर लेकर अपने क्षेत्र के औषधि नियंत्रण अधिकारी, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को सूचित करेंगे। औषधि नियंत्रण अधिकारी उक्त सूचना अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद विभाग की टीम ऐसे व्यक्तियों की स्क्रीनिंग जांच व कार्यवाही कर सके।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ