नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, कारोबारी गिरफ्तार

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। औषधि विभाग और पुलिस की टीम ने मिलकर गोरखपुर जिले के राजेंद्र नगर इलाके में नकली सैनिटाइजर की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। मौके से सत्यजीत जायसवाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री से बल्क मात्रा में बड़े-बड़े गैलन और प्लास्टिक की बॉटल में सैनिटाइजर, उसके बनाने के उपकरण, ढक्कन, लेबल और अल्कोहल बरामद किया गया है।
जानकारी अनुसार गोरखनाथ थाना इलाके के स्वामी दयानंद नगर शास्त्री नगर के निवासी सत्यदीप जायसवाल के घर खाद्य व औषधि विभाग ने छापा मारा। घर के अंदर से 60 एमएल, 100 एमएल, 450 एमएल, 1000 एमएल के सैंकड़ों बोतल सैनिटाइजर की मिलीं। घर के अंदर से पांच लीटर से लेकर पचास लीटर तक के गैलन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कैमिकल रखा था। नौ बोरा खाली डिब्बा, ढक्कन, मोती हैंड सैनिटाइजर और जीडी केयर प्रोडक्ट के स्टिकर सहित अन्य उपकरण प्राप्त हुए हैं।
जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को खाद्य व औषधि विभाग की टीम ने गोरखनाथ पुलिस के साथ दबिश डाली है जिसमें पता चला की सत्यदीप जायसवाल अपने मकान में ही अवैध तरीके से सैनिटाइजर बना रहा था। आरोपी होलसेलर को नकली सैनिटाइजर बेच रहे थे, वो रिटेलर को बेचते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत