जल्द खुलेगा 100 और मोहल्ला क्लिनिक, अभी हैं 519

नई दिल्ली :दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि दिल्ली में 100 और नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू किए जांएगे। इन मोहल्ला क्लीनिकों का निर्माण कार्य अपने अंतिम दौर में चल रहा है। ।

बता दें कि दिल्ली में वर्तमान में 519 मोहल्ला क्लीनिक हैं। जहां लोगों को 212 प्रकार के टेस्ट व सभी बेसिक दवाइयां, जिसमें 125 प्रकार की दवाइयां शामिल है, सहित सभी प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाती है। इन मोहल्ला क्लीनिकों में प्रति दिन 60 हजार से अधिक लोग अपना उपचार करवाते हैं।

साथ ही, दिल्ली में सभी मोहल्ला क्लीनिकों को डिजिटलाईज्ड करने का काम भी तेजी से चल रहा है और बहुत से मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह से डिजिटलाईज्ड हो चुके है। यहां कंम्प्यूटर टेबलेट के माध्यम से मरीजों व उसकी बीमारी से जुडी जानकारियां एकत्र की जाती हैं।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक किसी भी बीमारी का पता लगाने का पहला पॉइंट है। इनके डिजिटलाईज्ड होने के यहां से आने वाले डेटा का प्रयोग दिल्ली में किसी भी स्थान पर किसी बीमारी के पनपने से पहले ही उसका निदान करने के लिए किया जाएगा।

साथ ही डॉक्टर को एक क्लिक के माध्यम से ही मरीजों की सारी मेडिकल हिस्ट्री का पता चल जाएगा। इसकी मदद से डॉक्टर मरीज को और बेहतर उपचार दे पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधित नीतियों के निर्माण में भी ये डेटा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक