जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खुलेगा दवा वितरण कक्ष

देवरिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दवाओं को लेकर हो रहे भ्रष्टाचार व कमीशन का खेल रोकने व मरीजों की सहूलियत के लिए सीएमएस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यहां अब दवा वितरण कक्ष खुलेगा, जहां प्रतिदिन चौबीस घंटे आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें दिन में दो बजे के बाद व रात में दवा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं सीएमएस डा.एएम वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दवा वितरण कक्ष खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए फार्मेसी अधिकारी लक्ष्मण लाल श्रीवास्तव के साथ सभी फार्मासिस्टों के साथ बैठक की गई है। यहां सभी फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। इमरजेंसी में इलाज के दौरान मरीज को दवा नहीं मिल पाती थी। उन्हें बाहर से दवा खरीदनी पड़ती थी। अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी। दरअसल पहले इमरजेंसी में सिर्फ जीवन रक्षक दवाएं व इंजेक्शन ही उपलब्ध थे। जिससे गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है। भर्ती मरीजों को खाने के लिए टेबलेट बाजार से खरीदना पड़ता था। यहीं नहीं मरीज के डिस्चार्ज होने पर अथवा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए दवा चिकित्सक बाहर से लिखते थे। दो बजे के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के साथ ही दवा वितरण कक्ष भी बंद हो जाता था। इस समस्या से अब मरीजों को निजात मिल जाएगी। आवश्यक दवाएं अब इमरजेंसी के दवा वितरण कक्ष से ही मिल जाएंगी। यहां दर्द, बुखार, गैस, उल्टी रोकने, एंटीबायोटिक समेत बच्चों की सभी आवश्यक दवा भी उपलब्ध रहेगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक