जिला औषधि निरीक्षक ने दवा दुकानदारों को दिए निर्देश 

अल्मोड़ा। जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने दवा विक्रेताओं की बैठक ली। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के बीच नगर में मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बगैर डॉक्टरी परामर्श के सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी दवाइयां रोगियों को न देने के लिए भी निर्देशित किया।
जिला औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने कहा कि कोरोना वायरस से लडऩे के लिए दवा विक्रेताओं की मुख्य भूमिका है। उन्होंने नगर के सभी मेडिकल स्टोरों में मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कहा कि मास्क और सैनिटाइजर का स्टॉक हमेशा बनाए रखें। इसके अलावा सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों में डॉक्टर के परामर्श के बगैर किसी को भी दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई जाएं। मलेरिया, गठिया जैसे रोगियों को भी सिर्फ डॉक्टरों के पर्चों पर ही दी दवा दी जाए। उन्होंने समय-समय पर निरीक्षण करने की बात कहते हुए सभी दवा विक्रेताओं से सहयोग की अपील की। इस मौके पर कैमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस मनकोटी, राघव पंत, आशीष वर्मा, कस्तूरी लाल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए