जींद के नागरिक अस्पतालों को मिलेंगे 15 और वेंटिलेटर, डिप्टी सीएम ने की घोषणा

जींद। जींद वासियों के लिए राहत भरी खबर हैं कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले को 15 वेंटिलेटर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। दावा किया जा रहा है कि अब जिले के नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी स्तर पर भी मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। जिला अस्पताल को करीब छह महीने पहले छह वेंटिलेटर मिले थे। लेकिन निर्माणाधीन आईसीयू के कारण वे आज तक धूल फांक रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया कराना चुनौती से कम न होगा। यह वेंटिलेटर कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे।

वेंटिलेटर लगाने के लिए आईसीयू की जरूरत है। इसमें तीन लगातार दरवाजे बंद होने चाहिए, उसके बाद ही अंदर वेंटिलेटर का प्रयोग किया जाता है। वेंटिलेटर के लिए एनेस्थीसिया (बेहोशी) चिकित्सक की आवश्यकता होती है। बिना एनेस्थीसिया चिकित्सक के वेंटिलेटर नहीं लगाया जा सकता। जिले में तीन एनेस्थीसिया चिकित्सक हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अनुसार नागरिक अस्पताल में दो, नागरिक अस्पताल सफीदों व नरवाना में दो-दो, उचाना में चार, जुलाना में दो, सीएचसी मुआना, अलेवा व कालवा में एक-एक वेंटिलेटर लगाया जाएगा।

नागरिक अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह संभव ही नहीं कि सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर लगाए जा सकें। इसके लिए आईसीयू की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा वेंटिलेटर चलाने के लिए एनेस्थीसिया चिकित्सक की जरूरत पड़ती है। नागरिक अस्पताल में छह वेंटिलेटर छह महीने पहले आए थे लेकिन आज तक उनको लगाने की सुविधा ही नहीं मिली है। सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करवाना चुनौती होगा। इससे तो अच्छा यह होता कि जिले में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाए, जिसका लाभ लोगों को मिल सके ताकि गंभीर मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करने से छुटकारा मिल जाए।

जींद के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा किजिन मरीजों के फेफड़े काम करना बंद कर दें और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती हो, उनको वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। वेंटिलेटर फेफड़ों को ठीक नहीं करता बल्कि फेफड़ों को ठीक होने के लिए समय देता है। वेंटिलेटर से मरीज को सांस लेने में सुविधा होती है और उसके फेफड़ों को ठीक होने के लिए समय मिल जाता है।  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले को 15 वेंटिलेटर देने की घोषणा की है। जिले के लिए यह बहुत अच्छी बात है। सरकार ने जिले को वेंटिलेटर की सुविधा दी है तो इनको लगाने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं भी मिल जाएंगी। जिले के लोगों को इससे लाभ होगा।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC