जीएसटी के तीन सप्ताह बाद ही करीब 300 दवा नदारद

जयपुर: गुड्स सर्विस टैक्स यानी (जीएसटी) लागू होने के तीन सप्ताह बाद ही सरकारी अस्पतालों की निशुल्क दवा सप्लाई प्रभावित होने लगी है। चूंकि दवा कंपनियों के सॉफ्टवेयर अभी तक अपडेट नहीं हो रहे, इस कारण ऑफलाइन दवा दी जा रही है। फिलहाल सॉफ्टवेयर में जीएसटी लागू करने का विकल्प ही ठीक से नहीं आता जो बिलिंग की राह में बड़ी बाधा है। ताजा मामला राजस्थान के नागौर जिले का है जहां सरकारी ड्रग हाऊस में 400 में से 300 दवाएं या तो कम है या आगे से सप्लाई नहीं आ रही है। जीएसटी लागू होने के बाद अब तक मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (आरएमएससी) ने नागौर ड्रग डिपो में कोई बड़ी सप्लाई नहीं दी।
         ड्रग हाऊस प्रभारी राजेश पाराशर का कहना है कि वर्तमान में ऑफलाइन आपूर्ति हो रही है। जीएसटी लागू होने के बाद से ही सॉफ्टवेयर की परेशानी बनी हुई है। हालात कब सुधरेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। अस्पतालों में प्रतिदिन की जरूरी दवाएं भी नहीं मिलती। चमड़ी रोग, सामान्य एंटीबायोटिक भी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक, लोगों ने 20 लाख रुपए से ’यादा की राशि दवाएं खरीदने में खर्च कर दी है। जयपुर से आने वाली दवाओं की आपूर्ति में &0 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
DM Pharma

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त