राजधानी के अस्पताल में पैरासिटामोल टैबलेट भी नहीं

नई दिल्ली: राजधानी में वायरल बुखार की गिरफ्त बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मानसून के शुरुआती दिनों में वायरल का प्रकोप देखकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विडंबना यह भी है कि भीमराव अंबेडकर अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, हेडगेवार, अरुणा आसफ अली जैसे दिल्ली सरकार के बड़े अस्पतालों और पॉलीक्लीनिक में बुखार की दवा तक उपलब्ध नहीं हैं।
         अरुणा आसफ अली अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन स्टॉक में दवा की किल्लत है, जिससे इलाज प्रभावित हो रहा है। मरीजों को प्राथमिक उपचार के तौर पर दी जाने वाली पैरासिटामोल दवा का स्टॉक भी अस्पताल में पिछले कई दिनों से खत्म है। डॉक्टर के मुताबिक स्टॉक में उपलब्ध दवा ही मरीजों को लिख सकते हैं। इन सबके बीच अस्पताल प्रशासन अपने स्तर से मरीजों को दवा उपलब्ध करा रहा है। यही हाल भीमराव अंबेडकर अस्पताल का है। यहां डॉक्टर ने बताया कि पिछले 20 दिनों से पैरासिटामोल दवा का नया स्टॉक अस्पताल में नहीं पहुंचा है। बचा हुआ स्टॉक 10 दिन पहले खत्म हो चुका है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों को दवा की आपूर्ति सेंट्रल प्रोक्योरमेट एजेंसी (सीपीए) द्वारा की जाती है लेकिन कई बार दवा की मांग करने के बावजूद सीपीए की तरफ से आपूर्ति नहीं हुई है। हालांकि भीमराव अंबेडकर अस्पताल की एमएस पुनीता महाजन अस्पताल में दवा आपूर्ति बाधित होने की बात से इनकार कर रही हैं। उनका दावा है कि अपने स्तर पर अस्पताल दवा जुगाड़ कर मरीजों को उपलब्ध करा रहा है।
          सीपीए अधिकारियों के मुताबिक, दवा कंपनी ने ऐन वक्त पर दवा उपलब्ध कराने से मना कर दिया था। इस कारण सीपीए को दोबारा टेंडर करना पड़ा और अस्पतालों में दवा आपूर्ति बाधित हुई लेकिन 27 लाख टेबलेट सोमवार को पहुंच गई हैं,  32 लाख टेबलेट का स्टॉक अगले दो-तीन दिन में पहुंच जाएगा। मरीजों के इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
DM Pharma

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक