हरियाणा कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के प्रधान चुने गए जीएस पसरीजा

पानीपत : हरियाणा कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के रविवार को पानीपत में हुए चुनाव में जीएस पसरीजा को राज्य प्रधान चुना गया। पसरीजा ने कुल 393 वोट में से 363 वोट हासिल कर नारनौल के मनीष मित्तल को भारी अंतर से हराया। मित्तल को मात्र 28 वोट मिले। सचिव पद पर सोनीपत के सतीश विज को 393 में से 368 वोट मिले। विज के प्रतिद्वंद्वी अनिल शर्मा को महज 23 वोट प्राप्त हुए। करतार सिंह मक्कड़ और प्रदीप गुप्ता के मुकाबले कोई खड़ा नहीं हुआ। लिहाजा करतार सिंह मक्कड़ को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष और प्रदीप गुप्ता को ऑडिटर बनाया गया।

चयन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी शरद मेहरोत्रा, स. सतपाल सिंह और धर्मपाल मुदगिल की देखरेख में संपन्न हुई। तीनों पर्यवेक्षकों ने मतगणना पूरी होने के उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। कैमिस्टों को संबोधित करते हुए सचिव सतीश विज ने कहा कि राज्य में कुछ लोग एसोसिएशन के नाम पर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उनकी एसोसिएशन को एआईओसीडी ने स्थायी मान्यता दी है। कैमिस्ट एकता को क्षति पहुंचाने वाले लोगों से मुकाबला करने के लिए संगठन प्रतिनिधि और सदस्यों को सतर्क तथा उर्जावान होकर कार्य करना होगा। कुछ साथियों के रास्ता भटक जाने की वजह से संगठन में कमजोरी आई है, उसे दूर करने के लिए प्रत्येक सदस्य कमर कस कर आगे बढ़े।

दवा प्रतिनिधि संघ के संगठन मंत्री हरीश अरोड़ा ने उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न होने पर केमिस्टों का आभार जताया। चुनाव में विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, सचिव तथा अन्य प्रतिनिधियों समेत करीब 650 साथियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर आयोजित सम्मेलन में पानीपत जिला के मुख्य पदाधिकारी एवं हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के सदस्य कैलाश खन्ना, अमित नागपाल तथा वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश अत्री बतौर अतिथि उपस्थित हुए, जिन्हें एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया गया। सोनीपत के रमेश खुराना को चेयरमैन तथा सिरसा के मुकेश धींगड़ा को वरिष्ठ उपप्रधान मनोनीत किया गया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक