जेपीएनए में नई सुविधा शुरू

नई दिल्ली। एम्स के जयप्रकाश नारायण एपेक्स (जेपीएनए) ट्रॉमा सेंटर में आप प्राइवेट वार्ड की भी सुविधा ले सकते हैं। मरीजों के लिए यहां 11 बेड का निजी वार्ड शुरू हो गया है। इसका किराया दो हजार से तीन हजार रुपए तक रोजाना चुकाना होगा। इसमें एक बेड ए-क्लास है जबकि बाकी 10 बी-क्लास हैं। ए-क्लास के लिए रोजाना मरीजों को 3000 रुपए शुल्क चुकाना होगा। वहीं, बी-क्लास के लिए शुल्क 2000 रुपए है। रूम अलॉट करने की सारी जिम्मेदारी विभाग की है और इमरजेंसी या ओपीडी कार्ड के जरिए रूम दिए जाएंगे। इसके अलावा, मरीजों को प्राइवेट वार्ड में खाने की सुविधा भी दी जाएगी, लेकिन यह उनकी मर्जी पर निर्भर करेगा।

एक मरीज को प्रतिदिन के हिसाब से 200 रुपए देने होंगे। अटेंडेंट को इस सुविधा के लिए पहले ट्रॉमा सेंटर के अधिकारियों को बताना होगा। अटेंडेंट के लिए प्रतिदिन के हिसाब से 300 रुपए शुल्क देना होगा। प्राइवेट वार्ड की सुविधा के लिए मरीजों को दस दिन के लिए एकमुश्त शुल्क जमा करना होगा। ए-डीलक्स रूम के लिए दस दिन का शुल्क दस हजार सुनिश्चित किया गया है। बी-डीलक्स रूम के लिए 22 हजार रुपए देने होंगे। बता दें कि आप सरकार ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट वार्ड की सुविधा सरकार में आते ही खत्म कर दी थी। सरकार का मानना था कि मरीजों के इलाज और सुविधाओं में अंतर नहीं होना चाहिए। सभी मरीजों को एक समान इलाज मिलना चाहिए।

Related Posts

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

बिजनौर (यूपी)। तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। जिले में अक्सर दवाइयों के सैंपल फेल आते रहते हैं। अब फिर से तीन एंटीबायोटिक दवाइयां जांच में…

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

वाराणसी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध