जेलकर्मी को एमआरआई करने से पहले लगाया इंजेक्शन, मौत

जबलपुर (मध्यप्रदेश)। पीठ दर्द के कारण एमआरआई कराने केयर एमआरआई सेंटर पहुंचे एक जेलकर्मी की इंजेक्शन लगाने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों द्वारा हंगामा करने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रांझी मानेगांव निवासी विनोद कुमार पटवा ने लार्डगंज थाने में लिखित शिकायत दी है कि उसके छोटे भाई वरुण पटवा (38) की पीठ में दर्द होने के कारण इलाज के लिए नेपियर टाउन स्थित डॉक्टर के पास गए थे। डॉक्टर ने एमआरआई कराने के लिए गोलबाजार स्थित केयर हाईटेक एमआरआई एंड सीबीसीटी सेंटर की पर्ची दी। इसके बाद वे एमआरआई सेंटर पहंचे। जहां वरुण पटवा को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। सेंटर में उपस्थित स्टाफ ने एक फार्म में विनोद के हस्ताक्षर ले लिए थे। इंजेक्शन लगाने के लगभग एक घंटे के बाद भी जब वरुण को होश नहीं आया। अचानक वरुण की हालत खराब हो गई, तो एमआरआई सेंटर के कर्मचारी उसे महाकौशल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बताया कि वरुण कौमा में चला गया है और अगली सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक वरुण सिवनी जेल में कर्मचारी था।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 3 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए