निजी कंपनियों की दवा बेचने से मेडिकल स्टोर पर ताला

बिजनौर। जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र पर कई निजी कंपनियों की दवा बेचे जाने की शिकायत पर छापामारी की गई। इस दौरान तीन दवाओं के सैंपल लेकर केंद्र को बंद करा दिया गया है ।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजय त्यागी के मुताबिक वह जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र पहुंचे। केंद्र पर प्राइवेट कंपनी की दवा बिक्री पाए जाने पर उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। उन्होंने यह वीडियो डीएम समेत कई अफसरों को दिखाकर इस शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। डीएम के निर्देश पर डीआई आशुतोष मिश्रा ने जन औषधि केंद्र पर तीन दवाओं के सैंपल लेकर केंद्र को बंद करा दिया। डीआई के अनुसार उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जन औषधि केंद्र पर जेनेरिक दवाओं के अलावा आयुर्वेदिक औषधियों एवं अन्य प्राइवेट कंपनियों की दवाइयां भी बेची जा रही हंै। जन औषधि केंद्र से केवल जेनेरिक दवा ही बेची जा सकती हैं। इसके अलावा अन्य औषधियां बेचना गैर कानूनी है। यहां से तीन दवाओं के सैंपल लेकर केंद्र को बंद करा दिया है। इस केंद्र को अग्रिम आदेशों तक नहीं खोला जाएगा। इसके साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि यदि केंद्र खोला गया तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआई के अनुसार केंद्र संचालक से पिछले तीन के क्रय-विक्रय बिल मांगे गए हैं और फार्मासिस्ट बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी