टॉरेंट फार्मा का दवा के लिए टाकेडा फार्मास्युटिकल्स के साथ समझौता

नई दिल्ली। टॉरेंट फार्मा का वोनोप्राजन दवा के लिए टाकेडा फार्मास्युटिकल्स के साथ समझौता
किया है। टॉरेंट समूह की प्रमुख कंपनी टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स लि. की ओर से बताया गया है कि यह गैर-विशिष्ट पेटेंट लाइसेंस समझौता है। समझौते के तहत कंपनी वोनोप्राजन दवा को भारतीय बाजार में पेश करेगी।

जीईआरडी के इलाज में इस्तेमाल होती है दवा वोनोप्राजन

बता दें कि वोनोप्राजन दवा का इस्तेमाल एसिड से संबंधित समस्या ‘गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स’ बीमारी (जीईआरडी

) के इलाज के लिए किया जाता है।

इस दवा की निर्माता कंपनी ने कहा कि टॉरेंट वोनोप्राजन को अपने ट्रेडमार्क काबवी के तहत बाजार में उतारेगी। टॉरेंट के निदेशक अमन मेहता का कहना है कि हमें भरोसा है कि कैबवी पेश किये जाने से जीईआरडी की बीमारी को कम करने में मदद मिलेगी और पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाली ‘गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल’ से संबंधित दवाओं की पेशकश और मजबूत होगी। इससे भारतीय दवा बाजार में एक प्रमुख कंपनी के रूप में हमारी स्थिति मजबूत होगी।

‘इंडियन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी’ द्वारा प्रकाशित 2019 के एक अध्ययन में बताया गया है कि भारतीय आबादी में जीईआरडी का प्रसार लगभग 8.2 प्रतिशत है। वहीं शहरी आबादी में इसका प्रसार लगभग 11.1 प्रतिशत है। जीईआरडी के इलाज में उपयोग किए जाने वाली दवाओं का भारतीय बाजार 8,064 करोड़ रुपये का है। यह पिछले चार साल में आठ प्रतिशत की संचयी दर से बढ़ रहा है।

जीईआरडी के नये और प्रभावी उपचार को सुलभ होंगे

वर्तमान में जीईआरडी के इलाज के लिए पैंटोप्राजोल (प्रोटॉन पंप इनहिबिटर) जैसे उपचार का उपयोग किया जाता है। दावा किया गया है कि टॉरेंट फार्मा ने कहा कि कैबवी की उपलब्धता देश में लोगों के लिए जीईआरडी के नये और प्रभावी उपचार को सुलभ बनाएगी।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक