टॉरेंट फार्मा को 118 करोड़ रुपये का नेट लॉस

नई दिल्ली : टॉरेंट फार्मा को वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 118 करोड़ रुपये का एकीकृत नेट लॉस हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 की अंतिम तिमाही में कंपनी ने 324 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

दवा कंपनी ने बुधवार को बताया कि अमेरिका में अपने कारोबार को बंद करने के लिए उसे 425 करोड़ रुपये का प्रावधान करना पड़ा है जिससे उसे यह नुकसान हुआ है।

कंपनी की परिचालन आय बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 2,131 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020-21 की समान तिमाही में 1,937 करोड़ रुपये थी।

वहीं पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 1,252 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 777 करोड़ रुपये का था।

टॉरेंट फार्मा के चेयरमैन समीर मेहता ने बयान में कहा, ‘‘ब्रांडेड व्यवसायों ने चौथी तिमाही के दौरान कुल राजस्व में 70 प्रतिशत का योगदान दिया। इनका कारोबार भारत और ब्राजील में मजबूत बिक्री के साथ 15 प्रतिशत बढ़ गया।’’

इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल ने 15 रुपये प्रति शेयर के विशेष लाभांश के साथ पांच रुपये के शेयर पर 23 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश को मंजूरी दी है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक