ट्राले में घुसी कार, माता चिंतपूर्णी के दर्शन करके लौट रहे 3 डॉक्टरों की मौत, एक महिला डॉक्टर गंभीर

बरनाला। पंजाब के बरनाला में पेट्रोल पंप पर हादसा हो गया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। एक कार, अचानक पेट्रोल पंप की ओर मुड़े ट्राले में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और ट्राला भी जब्त कर लिया है।

हादसा बरनाला-रायकोट रोड पर गांव वजीदके के नजदीक पेट्रोल पंप के बाहर सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे में घायल दो व्यक्तियाें ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा। वहीं, एक की मौत सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में हुई। गंभीर रूप से घायल महिला को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान डॉ. रमेश, डॉ. संजय सिंगला और डॉ. कमलदीप जिंदल निवासी कालांवाली के रूप में हुई है। महिला की पहचान डॉ. प्रिया पत्नी डॉ. संजय सिंगला के रूप में हुई है। चारों कार सवार चिंतपूर्णी (हिमाचल प्रदेश) से हरियाणा के कालांवाली लौट रहे थे। वहीं हादसे के बाद ट्रक ट्राला चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्राला चालक ने एकदम से आहलूवालिया पेट्रोल पंप की तरफ ट्राला मोड़ दिया था, जिस कारण कार उसमें जा घुसी। पेट्रोल पंप कर्मियों ने हादसे की सूचना थाना ठुलीवाल को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी