डिप्रेशन, एलर्जी समेत 19 दवाइयों के सैंपल जांच में फेल

बीबीएन (हिमाचल)। डिप्रेशन, एलर्जी समेत 19 दवाइयां लैब जांच में सब-स्टैंडर्ड पाई गई हैं। यह ड्रग अलर्ट केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने जारी किया है।

रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल सूबे की 16 दवा कंपनियों में बनी 19 तरह की दवाइयां और सिरप गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अवमानक घोषित किए गए दवा सैंपल में से एक तिहाई दवाएं हिमाचल की दवा कंपनियों से संबंधित हैं।

ये दवाइयां मिली सब स्टैंडर्ड

सीडीएससीओ ने जिन दवाओं को सब-स्टैंडर्ड पाई गई हैं, उनमें डिप्रेशन, एलर्जी, न्यूमोनिया, खांसी, एसिडिटी, मतली, हाई बीपी, जीवाणु संक्रमण, रक्त के थक्के, दर्द और सूजन, गठिया, सिरदर्द, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, हार्ट फेल, पेट के अल्सर, एंटीफंगल रोग जैसी बीमारियों के उपचार की दवाए शामिल हैं।

कालाअंब स्थित फार्मा कंपनी में निर्मित एलेर्नो टैबलेट भी मासिक डर्ग अलर्ट में शामिल है। इस कंपनी की एलर्जी के उपचार की दवा को विघटन के कारण मानक के रूप में लेबल किया गया है। बता दें कि इस फार्मा के कफ सिरप ने 2020 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कई मासूमोंं की जान ले ली थी।

अन्य राज्यों में बनी 47 दवाओं के सैंपल भी जांच में फेल

सीडीएससीओ ने मार्च माह के ड्रग अलर्ट में खुलासा किया है कि इन दवाओं का निर्माण बद्दी, परवाणू, कालाअंब, पांवटा साहिब, बरोटीवाला स्थित दवा उद्योगों में हुआ है। वहीं, देश के अन्य राज्यों के दवा उद्योगों में बनी 47 दवाओं के सैंपल भी जांच में फेल हो गए हैं।

दवा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी

राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित दवा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित बैच का पूरा स्टॉक वापस मंगवाने के निर्देश दिए गए है। जिन उद्योगों के बार-बार सैंपल फेल हो रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये दवा उत्पाद सब-स्टैंडर्ड

सब-स्टैंडर्ड घोषित की गई दवाओं में रिफैक्सिमिन टैबलेट 200 मिलीग्राम, डिक्लोफेनाक, पेरासिटामोल और के दो अलग-अलग बैच की दवाएं, सेराटियोपेप्टिडेज़ टैबलेट, मोंटोर-एलसी, एसेक्लोफेनाक, टेलवेर्ज एच, ओपी सोप्रोएट टैबलेट, शामिल हैं।

इनके अलावा, एक्सि लो-ओज़ टैबलेट, सैलुजिंक- 20 टैबलेट, एनालाप्रिल मैलेट टैबलेट, डोमिपेन टैबलेट, रैबेप्राज़ोल सोडियम गैस्ट्रो-रेसिस्टेंट, ट्रॉयपॉड 200 टैबलेट, एलेर्नो टैबलेट और लुटोल टैबलेट ड्रग अलर्ट में शामिल हैं।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए