आतंकियों तक पहुंची दवा, दो कंपनियों के लाइसेंस कैंसिल

अमृतसर। आइएस आतंकियों तक ट्रामाडोल दवा भिजवाने में शामिल रही अमृतसर की दो दवा कंपनियों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। आरोप है कि 24 लाख टेबलेट हवाई मार्ग के जरिए इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को मिली। इसकी जांच जांच जारी है। यह दर्द निवारक दवा नशे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होती है। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर गुरविंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि यह दवा आइएस आतंकियों तक पहुंची है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों कंपनियों ने पिछले वर्ष ये दवाएं दुबई की एक फर्म को भेजी थीं। दुबई की बजाय यह दवा लीबिया पहुंच गईं। सूचना मिलने पर पंजाब सरकार समेत खुफिया विभाग में हडक़ंप मच गया था।
मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई। पिछले दिनों चंडीगढ़ से आई ड्रग एंड कॉस्मेटिक विभाग की टीम ने दोनों कंपनियों के मालिकों से पूछताछ भी की। अंतत: विभाग ने फौरी कार्रवाई करते हुए दोनों कंपनियों को ट्रामाडोल दवा बनाने पर रोक लगा दी है। ट्रामाडोल को अफीम का विकल्प भी माना जाता है। बताया जा रहा है कि यह दवा इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की पहली पसंद है। इस्लामिक आतंकी इस दवा को फाइटर कहते हैं। भारत में एक गोली की कीमत तीन रुपये है, जबकि इस्लामिक स्टेट में यह 200 रुपये प्रति गोली बिकती है।

Related Posts

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़