डॉक्टरों के डेढ़ दर्जन ठिकानों पर दबिश 

रांची। आयकर विभाग ने राज्य के रांची, देवघर व जमशेदपुर में डॉक्टरों के डेढ़ दर्जन ठिकानों पर सर्वे शुरू किया है। आयकर विभाग सभी ठिकानों पर आय व व्यय से संबंधित दस्तावेज खंगाल रहा है। रांची में जहां रिम्स के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डा. हेमंत नारायण के आवास व क्लिनिक पर आयकर के अधिकारियों ने सर्वे शुरू किया वहीं, जमशेदपुर में पांच डॉक्टरों के छह ठिकानों पर सर्वे जारी है।
जमशेदपुर में पांच चिकित्सकों पर अपना आयकर छिपाने की लगातार शिकायतें आयकर विभाग को मिल रही थी। इसके बाद ही सर्वे के लिए छह टीम बनाई गई। सर्वे टीम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उन्मेश लुकतुके के आमबगान साकची, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह के विजया गार्डेन बारीडीह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी दास के भालूबासा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा घोष के भालूबासा, मेडिटेक डायग्नोस्टिक सेंटर के बिष्टुपुर कांट्रेक्टर्स एरिया और मानगो स्थित ठिकानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। डॉ. एसपी दास व डॉ. दीपा घोष पति-पत्नी हैं और दोनों का क्लीनिक भालूबासा में ही है। सर्वे के लिए पहुंची टीम ने मरीजों से भी पूछताछ की। क्लिनिक के मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक मानस मंडल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कई दस्तावेज हाथ आए हैं। हालांकि सर्वे पूरा होने के बाद ही इसका पूरा आंकलन हो पाएगा। टीम में सहायक आयकर आयुक्त देवघर सावंती भट्टाचार्या, धनबाद के सहायक आयकर आयुक्त राजीव छाबड़ा, आयकर अधिकारी केदारनाथ, यूएस चौबे, रंजन गर्ग, रिव कुमार, एसएन झा शामिल थे।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 16 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन