डॉक्टर की कलाकारी से सीएम दफ्तर हैरान

अम्बाला। काफी अर्से से जनता में विश्वास कायम कर अपना धड़ल्ले से कारोबार चला रहे नामी साईं अस्पताल के फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ हो गया है। इस अस्पताल का संचालक राजीव गर्ग स्वयं झोलाछाप निकला। जबकि लोगों को चकमा देने के लिए अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास कई बड़े डॉक्टरों की सूची चस्पा कर मोटी कमाई करने में मशगूल था। फिलहाल इस अस्पताल को सील कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार एक रोगी के तीमारदार ने नामी साईं अस्पताल के फर्जीवाड़े पर शक होने के बाद सीएम विंडो पर इसकी शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इय पर एसएमओ रामप्रकाश की अगुआई में जांच टीम ने अस्पताल में दबिश दी। टीम ने अस्पताल संचालक डॉ. राजीव गर्ग से उनकी डिग्री के बारे में पूछा तो डॉ. गर्ग ने स्वयं को आरएमपी बताया। दस्तावेज जांच करने पर फर्जी पाए गए वहीं, बोर्ड पर मौजूद नामी चिकित्सकों में से मात्र एक डाक्टर की ही मौजूदगी अस्पताल में मिली। अन्य डॉक्टरों के बारे में वे कुछ भी नहीं बता पाए ।

इस दौरान अस्पताल संचालक मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गया। एसएमओ रामप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. राजीव गर्ग के खिलाफ धारा 420, 336,15-2,15-3 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल उक्त अस्पताल को सील कर दिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी