बिना लाइसेंस दवाएं बेच सकेंगे कैमिस्ट !

सिरसा: होम्योपैथिक दवाइयां आमजन तक आसानी से पहुंच सके, इस दिशा में एक सार्थक कदम उठाया गया है। सरकार ने इसके तहत ऐसी पॉलिसी बनाई है कि भविष्य में एलोपैथिक मेडीकल स्टोर पर होम्योपैथिक दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। खास बात ये कि इसके लिए मेडीकल स्टोर संचालक को अलग से लाइसेंस नहीं लेना पड़ेगा।

बता दें कि मेडीकल स्टोर के लिए संबंधित व्यक्ति को कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इसके बाद ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत लाइसेंस हासिल होने के बाद ही दवाइयां बेचने का अधिकार मिलता है लेकिन अब इस लाइसेंस पर केमिस्ट शॉप संचालक सिर्फ एलोपैथिक दवाइयां ही बेच सकता था। अब सरकार ने होम्योपैथिक पद्धति से उपचार लेने वाले लोगों को भी दवाईयां सहज उपलब्ध कराने के उद्देश्य इन्हीं कैमिस्ट शॉप पर होम्योपैथिक दवा बेचने का अधिकार दिया जा रहा है। दवा विक्रेताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है।

गांवों में खुले मेडिकल स्टोर पर होम्योपैथिक दवाइयों की उपलब्धता होने से ग्रामीणों और पशुपालकों को ज्यादा लाभ होगा। वजह ये कि गांवों में रहने वाले ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है जो बजाए एलोपैथिक दवाइयों के होम्यो तकनीक से परामर्श लेते हैं। कहा जाता है कि पशुओं के लिए भी होम्योपैथिक दवाइयां अधिक गुणकारी होती हैं, लेकिन पशुपालकों को होम्यो दवाई लेने के लिए शहर में जाना पड़ता था। नई पॉलिसी के तहत गांवों में ही होम्योपैथिक दवाइयों की उपलब्धता होने से समय ग्रामीणों को स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक फायदा भी पहुंचेगा

हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा के मुताबिक, 10 नवंबर, 2017 को केंद्र सरकार द्वारा इस सिलसिले में जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत जहां एलोपैथिक के लाइसेंस पर ही होम्यापैथिक दवाइयों की उपलब्धता होगी, वहीं इस दिशा में कुछ नियम भी बनाए गए हैं। नियमों के तहत होम्योपैथिक दवाइयों को अलग से रखना होगा और निर्माता द्वारा निर्मित सीलबंद पैकिंग में ही इन्हें बेचना होगा। साथ ही खरीद-बिक्री का पूरा रिकार्ड रखना होगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी