डॉक्टर के रूम में बेहोश हुए फार्मासिस्ट की मौत, जांच के आदेश

सिद्धार्थनगर (उप्र)। डॉक्टर के रूम में बेहोश होकर गिरे फार्मासिस्ट की मौत होने पर उसके परिजनों ने बवाल मचा दिया। इस मामले में जांच के आदेश जारी हुए हैं। जानकारी अनुसार सिद्धार्थनगर के बढऩी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक फार्मासिस्ट डॉक्टर के कमरे में बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल कर्मियों ने उसे उठाकर इलाज की कोशिश की लेकिन हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फार्मासिस्ट की मौत पर उनके परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पर गम्भीर आरोप लगाया है जिनके कमरे में गिरकर वह बेहोश हो गए थे। परिजनों ने उन पर दो महीने से फार्मासिस्ट को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर धरना शुरू कर दिया। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से परिजनों ने धरना समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़