ड्रग ट्रायल मामला दबाने के लिए पीड़ितों को पैसों का लालच

सीकर। जयपुर के मालपाणी हॉस्पिटल में ढिगारिया के युवकों को हाजमे की गोली बताकर ट्रायल दवा देने का मामला दबाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसके लिए पीडि़त युवकों को 10-10 हजार रुपए देकर उनसे किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने का शपथ पत्र लिखवाया जा रहा है। दवा से प्रभावित ढिगारिया के सोहनलाल ने बताया कि दवा लेने के बाद गांव के 19 युवकों की तबीयत खराब हुई थी। इनमें से गांव के कुछ युवकों के स्वास्थ्य में अभी भी पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। सोहनलाल ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ न्याय पाने के लिए पूरा संघर्ष करेगा। इस मामले में न्याय दिलवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उक्त सभी युवक चूरू में कलेक्टर व एसपी से मिले थे। युवकों ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया और न्याय की गुहार की।
गौरतलब है कि ढिगारिया गांव के युवकों को 500 रुपए प्रतिदिन के मानदेय का कहकर जयपुर के मालपाणी अस्पताल बुलाया गया था। मुख्य आरोपी शेरसिंह तीन महीने से बेरोजगार था। पलसाना में रहने वाले उसके साले भूरसिंह ने उसे बताया कि जयपुर के हॉस्पिटल में मरीजों के काम के लिए 15 से 20 आदमी चाहिए। इसके बाद वह अपने गांव डिगारिया व पलास से 19 और पलसाना से चार लोगों के साथ जयपुर पहुंचा। जहां उन्हें खाना खाने के बाद हाजमे की गोली बताकर टेबलेट दी गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, ट्रायल दवा दिए जाने सेे प्रभावित भागुराम मेघवाल निवासी ढिगारिया रोही को तबीयत बिगडऩे पर सांडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। माडूराम मेघवाल ने बताया कि उसके बेटे को कई दिनों से छाती व पेट में दर्द की शिकायत हो रही थी। तब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉ. अजय ढाका ने बताया कि युवक का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में युवक को बीकानेर या बड़े अस्पताल रैफर किया जा सकता है। युवक की करवाई गई जांच में खून में इंफेक्शन है और बीपी भी कम आ रहा है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक