ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 170 किलो कफ सिरप व 32000 टेबलेट जब्त

मुंबई। ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करने में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई विंग को सफलता मिली है। टीम ने मौके से 160 किलोग्राम से अधिक कफ सिरप और प्रतिबंधित नशीली दवाओं की 32000 से अधिक टेबलेट्स जब्त की हैं। इस ऑपरेशन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह है मामला

एनसीबी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसके तहत शुरुआत में पनवेल में एक गोदाम से 12,400 अल्प्राजोलम और 169.7 किलोग्राम कोडीन सिरप जब्त किया गया था। तलाशी के दौरान एनसीबी अधिकारियों ने ठाणे के मुंब्रा में एक घर से अतिरिक्त 9,600 अल्प्राजोलम और 10,380 नाइट्राजेपम गोलियां भी जब्त कीं।

अधिकारियों का मानना है कि नशीली दवाओं को अंतर्देशीय पार्सल के माध्यम से अन्य राज्यों से अवैध रूप से मंगाया गया था। एनसीबी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि ठाणे स्थित एक गिरोह कथित तौर पर अवैध रूप से इस्तेमाल की जाने वाली फार्मास्युटिकल दवाओं की खरीद और बिक्री कर रहा है।

जानकारी के लिए खुफिया नेटवर्क को सतर्क कर एक कूरियर लाइन की पहचान की गई। इसका नशीली दवाओं की सप्लाई के लिए दुरुपयोग किया जा रहा था।

टीम को पता चला कि टीएम शफ़ी नामक व्यक्ति नशीली दवाओं की खेप का काम करता है। उसकी तलाशी के दौरान ड्रग्स बरामद की गई। एनसीबी अधिकारियों ने अवैध रूप से खरीदे गए प्रतिबंधित पदार्थ और आरोपी शफी द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहनों को जब्त कर लिया है। आपत्तिजनक डेटा भी बरामद किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 14 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली